भारत-पाक तनाव के बीच चर्चाओ में एक नाम बहुत सुनने में मिल रहा है, वो है यूनाइटेड नेशन! क्या है ये और क्या है इसके काम?
यूनाइटेड नेशन (संयुक्त राष्ट्र) एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन है जिसका प्रमुख कार्य विश्व में शांति स्थापित रखना, सुरक्षा, मानव अधिकार और गरीबी उन्मूलन हैंl वर्तमान में भारत और पाकिस्तान के बीच जो युद्ध के हालात हैं तो दुनियां और विशेषतः सयुंक्त राष्ट्र नजर इस पर हैl हालाँकि पाकिस्तान को यूएन और विश्व के अधिकांश देशों से कोई सहायता मिले, इसके कोई आसार नजर नहीं आ रहेl
यूनाइटेड नेशन का इतिहास
द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति के पश्चात् विश्व शांति स्थापित करने के उद्देश्य से दुनिया के 50 देशों के प्रतिनिधियों ने अप्रैल-जून 1945 को सैन फ्रांसिस्को में एकत्र होकर एक कांफ्रेंस कीl इसके दो महीनो बाद इन्होने मिलकर एक चार्टर पर हस्ताक्षर किये और एक नया अंतर्राष्टीय संगठन बना – यूनाइटेड नेशनl इस नये संगठन का उद्देश्य था अगले विश्व युद्ध को रोकना और विश्व में शांति स्थापित करनाl
79 सालों से अधिक समय से ये संगठन लगातार विश्व शांति और सुरक्षा के लिए काम कर रहा हैl इसके अलावा ये मानव अधिकार और अंतर्राष्टीय कानून के भी कार्य करता है और इसके सदस्य ग्लोबल वार्मिंग को कम करने के लिये भी प्रतिबद्ध हैंl आज दुनिया के लगभग 193 देश यूएन के सदस्य हैंl
यूनाइटेड नेशन के कार्य
विश्व शांति और मानव अधिकारों की सुरक्षा के उद्देश्य से बनाया गया ये संगठन स्वयं व अन्य संगठनो के साथ मिलकर ये कार्य करता है-
- विश्व में शांति एवं सुरक्षा को बनाये रखनाl
- मानव अधिकारों की रक्षा करनाl
- मानवीय सहायता प्रदान करनाl
- सतत विकास और जलवायु सुधार को सहायता करनाl
- अंतर्राष्ट्रीय कानून स्थापित करनाl
- देशों के सीमा विवाद को सुलझानाl
- आर्थिक रूप से कमजोर/गरीब देशों को वित्तीय सहायता प्रदान करनाl
यूनाइटेड नेशन की वित्त प्राप्ति
यूएन में वित्त कि प्राप्ति दो तरह से होती है –
1. इसके सदस्यों द्वारा प्राप्त योगदान – ये सदस्यों के लिए अनिवार्य है, पर ये सदस्य देशों की वित्तीय स्थिति के अनुसार तय होता हैl
2. ऐच्छिक अनुदान – ये सदस्य देशों तथा अन्य द्वारा इच्छा से दिया जाता हैl

जनरल एस्सेम्बली (महासभा)
महासभा यूएन का सबसे प्रमुख अंग है जो विचार-विमर्श तथा नीति निर्धारण के लिये कार्य करता हैl यूएन के सभी सदस्य महासभा में ही प्रतिनिधि होते हैंl हर वर्ष सितंबर माह में सभी सदस्य इस महासभा में एकत्रित होते हैं और चर्चा, प्रश्नोत्तर व महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर संदेश देते हैंl
सुरक्षा परिषद
अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा व शांति के लिए सुरक्षा परिषद् प्रमुख जिम्मेदारी हैl इसमें कुल 15 सदस्य होते हैं जिसमें 5 स्थाई और 10 अस्थाई होते हैंl सभी सदस्य देशों को इस परिषद् के निर्णयों का पालन करना अनिवार्य होता हैl इस परिषद् में एक अध्यक्ष होता है जो हर महीने बदला जाता हैl
आर्थिक और सामाजिक परिषद
ये परिषद् अंतर्राष्टीय सामाजिक और पर्यावरणीय मुद्दों के लिये नीति निर्धारण का कार्य करती हैl ये इन कार्यों के लिये केन्द्रीय इकाई है जो विश्व भर के विशेष संगठनो से समन्वय स्थापित कर लक्ष्य प्राप्ति की दिशा में कार्य करती हैl इसमें 54 सदस्य होते जिनका कार्यकाल तीन वर्ष का होता हैl
अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय
ये यूएन की प्रमुख व न्यायिक अंग हैl इसका प्रमुख कार्य अंतर्राष्ट्रीय विवादों के लिए न्यायिक स्थान प्रदान करना हैl ये अंतर्राष्ट्रीय कानूनों के अनुसार विवादों के निपटारे और न्यायिक सलाह के लिए कार्य करता हैl यह यूएन की एकमात्र इकाई है जो न्यूयार्क से बाहर, नीदरलैंड में स्थित हैl
सचिवालय
ये यूएन व उसके उसके अंगों के कार्यो को निष्पादित करने का कार्य करता हैl इसमें एक महासचिव व हजारों कर्मचारी कार्य करते हैंl महासचिव की नियुक्ति पाँच वर्षों के लिए होती हैl दुनियाभर में यूएन के कर्मचारी शांति और सुरक्षा के लिये जोखिम भरा कार्य करते हैंl कार्यो के सटीक व समय से निष्पादन के सचिवालय प्रमुख रूप से उत्तरदायी होता हैl