vkRek ls ijekRek dks feykus dk uke gS & vk/;kRe!
Spirituality

अध्यात्म, अध्ययन है आत्मा और परमात्मा से सम्बंधित ज्ञान का! बाहरी जीवन के परे इसका संबंध आंतरिक जीवन से हैI आध्यात्म से व्यक्ति अपने आस्तित्व को पहचानने में सहायता मिलती है और ईश्वर से जुड़ने के आनंद की अनुभूति होती हैI जब व्यक्ति बाहरी तत्वों से विचलित होने लगता है तो आध्यात्म उसे आंतरिक रूप से मजबूती देने में सहायता करता हैI मूल रूप से देखा जाये तो अपने भीतर से ईर्ष्या, घृणा, और द्वेष को दूर कर मन को शांत रखना ही आध्यात्म हैI श्री मद भगवत गीता में लिखा गया है कि जीवात्मा कि मूल रूप से जानना और उसे परमात्मा से जोड़ना ही आध्यात्म हैI
ये हमारी संस्कृति की प्राचीन विरासत है, हमारे ऋषि मुनियों के वर्षो के तप से निकला ज्ञान हैI ब्रहमांड और प्रकृति एक अबूझ पहेली जिसे वैदिक काल से सुलझाने के प्रयास चल रहे है, इस काल में प्राकृतिक शक्तिओ जैसे सूर्य, वायु, वर्षा, अग्नि आदि पर गूढ़ अध्ययन किया गया और पूजनीय तत्व के रूप में मान्यता दीI
उन्हें प्रसन्न रखने के लिए अनेको अनुष्ठानो को स्थापित किया गयाI
इसी तरह ज्ञात और अज्ञात तत्वों की खोज और उनका ईश्वरीय संबंध का ज्ञान ही आध्यात्म हैI सनातन धर्जम में मोक्ष का बहुत महत्त्व दिया जाता हैI
भगवान विष्णु ने मानव को मोक्ष प्राप्ति हेतु कर्म कैसे होने चाहिए यह समझाने के लिए दो बार श्री राम और श्री कृष्ण के रूप में मानव अवतार लिए और अपने इन अवतारों में उन्होंने यह बताया कि मानव को अपना जीवन कैसे जीना चाहिए और अपने कर्म कैसे होने चाहिएI
उनकी इन आदर्श यात्रायो का अध्ययन ही आध्यात्म की ओर ले जाता हैI योग और ध्यान सनातन धर्म की ही उत्पत्ति हैं जो हमें ईश्वर के नजदीक पहुँचने और अपने कर्म बेहतर करने की उर्जा मिलती हैI परोपकार, नैतिकता, नकारात्मक विचारो के बचना और कर्तव्यों का पालन भी आध्यात्म है I