एमपी मेट्रो में भर्ती

मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एमपीएमआरसी) ने Supervisor (Operation) और Senior Supervisor पदों की भर्ती के लिए नवीनतम अधिसूचना की घोषणा की है। इस भर्ती के तहत मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एमपीएमआरसी) के तहत कुल 26 रिक्तियों को भरा जायेगा। एमपी मेट्रो रिक्तियां 2025 अधिसूचना 05 जनवरी 2025 को जारी की गई थी और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mponline.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती का ब्यौरा
पद नाम | Supervisor operations and Senior Supervisor |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आवेदन कि प्रारंभ तिथि | 06 जनवरी 2025 |
आवेदन कि अंतिम तिथि | 17 जनवरी 2025 |
चयन प्रक्रिया | ऑनलाइन टेस्ट |
पदों की संख्या
Sr. Supervisor/operations (वरिष्ठ पर्यवेक्षक संचालन) | 04 |
Supervisor/operations (पर्यवेक्षक संचालन) | 16 |
Sr. Supervisor (Secruity) वरिष्ठ पर्यवेक्षक (सुरक्षा) | 06 |
शैक्षणिक योग्यता:
पर्यवेक्षक/संचालन के लिए: वरिष्ठ पर्यवेक्षक/संचालन पदों के लिए आवश्यक इंजीनियरिंग/डिप्लोमा या बी.एससी डिग्री तथा अनुभव।
वरिष्ठ पर्यवेक्षक(सुरक्षा) के लिए: किसी भी विषय में स्नातक।
सशस्त्र बलों/सीआरपीएफ/सीआईएसएफ/पुलिस/बीएसए/आरपीएफ या अन्य अर्धसैनिक संगठन/रेलवे/रेलवे पीएसयू/मेट्रो संगठन/मेट्रो पीएसयू में सुरक्षा एजेंसी या मेट्रो संगठन की सेवा करने वाली निजी फर्मों में सुरक्षा प्रबंधन में अनुभव।
वेतनमान
पद | वेतन |
---|---|
वरिष्ठ पर्यवेक्षक ग्रेड I | Rs 46,000 – Rs 1,45,000 |
वरिष्ठ पर्यवेक्षक ग्रेड II | Rs 40,000 – Rs 1,25,000 |
पर्यवेक्षक ग्रेड I | Rs 35,000 – Rs 1,10,000 |
पर्यवेक्षक ग्रेड II | Rs 30,000 – Rs 1,00,000 |
आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले एमपी की वेबसाइट mponline.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद रिक्रूटमेंट सेक्शन (Recruitment section) में जाएं और फिर सुपरवाइजर ऑपरेशंस नोटिफिकेशन (Supervisor Operations notification) पर क्लिक करें।
- इसके बाद आवेदन पत्र भरें।
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान प्रमाण, फोटो आदि सहित आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन पत्र जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट ले लें।